उत्तराखंड करेंट अफेयर्स: मुख्य बिंदु (दिसंबर 2024 - जनवरी 2025)
उत्तराखंड करेंट अफेयर्स: मुख्य बिंदु (दिसंबर 2024 - जनवरी 2025)
1. वन्य जीव और संघर्ष नियंत्रण
आधुनिक वन्य जीव वध्याकरण केंद्र: उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में इसे स्थापित करने की घोषणा की गई है।
मुख्य उद्देश्य: मानव और वन्य जीव संघर्ष (Man-Animal Conflict) को कम करना तथा वन्य जीवों की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना।
संदर्भ: आजकल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बाघ, गुलदार और भालू का बस्तियों की ओर आना एक बड़ी समस्या बन गया है।
2. पर्यावरण एवं पुरस्कार
ग्लोबल ग्रीन राष्ट्रीय अवार्ड: यह बी.एल. शाह को पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया गया है।
ग्लोबल ग्रीन अवार्ड 2025: यह वन विभाग के अधिकारी जगदीश बाबुला को मिला है (इन्होंने 1970 के दशक से लाखों पेड़ लगाए हैं)।
स्पर्श गंगा महोत्सव 2025: इसका आयोजन लेखक गांव (थानों), देहरादून में किया गया।
स्पर्श गंगा शिक्षा श्री अवार्ड 2025: ममता जी को इस सम्मान से नवाजा गया।
3. महोत्सव और आयोजन
राज्य स्तरीय माल्टा महोत्सव: इसका आयोजन देहरादून में किया गया (सिट्रस फ्रूट्स को बढ़ावा देने हेतु)।
आपदा प्रबंधन बैठक 2025: इसका आयोजन भी देहरादून में हुआ।
4. महत्वपूर्ण खोज एवं स्वास्थ्य
तांबे की नई खान: रुद्रप्रयाग जिले के धनपुर सिदौली क्षेत्र में एचएनबी (HNB) विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा खोजी गई।
बोन मैरो सेंटर: हल्द्वानी में ब्लड कैंसर के मरीजों के लिए यह केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
बंगाल टाइगर की मौजूदगी: बागेश्वर के पिंडारी और सुंदरढूंगा क्षेत्र में पहली बार इतनी ऊंचाई पर बंगाल टाइगर कैमरा ट्रैप में दर्ज किया गया।
5. रैंकिंग एवं योजनाएं
SDG मासिक रैंकिंग (उत्तराखंड): 1. चंपावत (प्रथम स्थान)
2. बागेश्वर (द्वितीय स्थान)
3. नैनीताल (तृतीय स्थान)ताम्र उद्योग संरक्षण: टमटा समुदाय और अल्मोड़ा के ताम्र शिल्प को बचाने के लिए 'सीएम स्वरोजगार योजना' और 'पीएम रोजगार सृजन योजना' के तहत ऋण दिया जा रहा है।
पर्वतमाला मिशन: इसके तहत उत्तराखंड में 50 रोपवे प्रस्तावित हैं, जिसमें औली से गुरसों बुग्याल तक का चेयर कार रोपवे शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।
6. विशिष्ट स्थान: कान्हा वन
स्थान: अल्मोड़ा।
उद्देश्य: सड़कों पर छोड़े गए लावारिस पशुओं (विशेषकर गायों) के संरक्षण के लिए विकसित किया गया एक विशेष क्षेत्र।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें