Uttarakhand PYQ
उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण Previous Year Questions (PYQ) का MCQ अभ्यास करें। UKPSC, पटवारी, लेखपाल और अन्य परीक्षाओं के लिए प्रश्नों के साथ सही उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या प्राप्त करें। अपनी तैयारी जाँचें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें।
1. स्वतंत्रता पश्चात किस वर्ष नैनीताल को उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया?
📖 Answer & Explanation
स्वतंत्रता के पश्चात् 1962 में नैनीताल को उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था। अक्टूबर, 1850 में नैनीताल का गठन किया गया। सन् 1862 में नैनीताल उत्तरी पश्चिमी प्रान्त का ग्रीष्मकालीन मुख्यालय बनाया गया।
2. पिथौरागढ़ जिले की स्थापना कब हुई थी?
📖 Answer & Explanation
पिथौरागढ़ जिले की स्थापना 24 फरवरी, 1960 ई0 को हुई थी। यह जिला उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व में स्थित एक सीमान्त जनपद है जो नेपाल व तिब्बत से सीमा साझा करता है। इस जिले को प्रमुख हिल रिजॉर्ट के रूप में भी जाना जाता है। इस जिले को 'लिटिल कश्मीर' के नाम से भी जाना जाता है।
3. उत्तरांचल विधेयक लोकसभा में पारित हुआ।
📖 Answer & Explanation
उत्तरांचल विधेयक लोकसभा में 1 अगस्त, 2000 ई. को पारित हुआ। उत्तराखंड राज्य का विधेयक राज्यसभा में 10/08/2000 को पारित हुआ।
4. उत्तराखण्ड विधान सभा में एक सदस्य नामित किया जाता है:
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड विधानसभा में 71 सीटें थीं एवं 70 सीटों पर चुनाव का आयोजन होता था। इनमें 1 सीट पर आंग्ल भारतीय नामित किया जाता था (104वें संविधान संशोधन से पूर्व)।
5. उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड में अप्रैल 2021 तक दो बार राष्ट्रपति शासन लागू किया जा चुका है- पहला 27 मार्च 2016 से 21 अप्रैल 2016 तक, दूसरा 22 अप्रैल 2016 से 11 मई 2016 तक।
6. उत्तराखण्ड भारतीय गणतंत्र का राज्य है:
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड का गठन 9 नवम्बर 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में हुआ था।
7. तराई क्षेत्र में भूमि संबंधी कानून लागू किया गया :
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड क्षेत्र के तराई क्षेत्र में भूमि संबंधी सीलिंग कानून 1972 ई. में लागू किया गया था।
8. अल्मोड़ा-श्रीनगर के मध्य डाक व्यवस्था आरम्भ की गई :
📖 Answer & Explanation
अल्मोड़ा श्रीनगर के मध्य डाक व्यवस्था 1815 ई. में प्रारम्भ की गई। कर्नल गार्डनर (1815-16 ई.) कुमाऊँ के प्रथम कमिश्नर थे। इन्होंने ही अल्मोड़ा-श्रीनगर के मध्य डाक व्यवस्था लागू की।
9. निम्न में से उत्तराखण्ड में सबसे अधिक विधान सभा सीटों वाला जिला है:
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में सर्वाधिक विधानसभा सीटों की संख्या (11) है। इसके बाद देहरादून (10) और उधम सिंह नगर (9) हैं।
10. 'उत्तरांचल' राज्य का नाम 'उत्तराखण्ड' किस वर्ष किया गया ?
📖 Answer & Explanation
1 जनवरी 2007 को उत्तरांचल राज्य का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से उत्तराखण्ड कर दिया गया।
11. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य, क्षेत्रफल में सबसे छोटा है?
📖 Answer & Explanation
राजस्थान (342,239 वर्ग किमी), मध्य प्रदेश (308,000 वर्ग किमी), उत्तर प्रदेश (243,286 वर्ग किमी), उत्तराखण्ड (53,483 वर्ग किमी)। अतः उत्तराखण्ड सबसे छोटा है।
12. उत्तराखण्ड राज्य के कितने जिलों की सीमा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से मिलती है?
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड राज्य के 5 जिलों की सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से मिलती है। पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर (नेपाल के साथ) तथा पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली (चीन/तिब्बत के साथ)।
13. 'उत्तरकाशी' का प्राचीन नाम था-
📖 Answer & Explanation
उत्तरकाशी गंगोत्री के मार्ग पर स्थित प्राचीन तीर्थ है। केदारखंड एवं पुराणों में उत्तरकाशी के लिए 'बाराहाट' शब्द का प्रयोग किया जाता है। पुराणों में इसे 'सौम्य काशी' भी कहा गया है।
14. उत्तराखण्ड का कौन सा जिला नेपाल की सीमा को छूता है?
📖 Answer & Explanation
पिथौरागढ़ जिला नेपाल तथा चीन (तिब्बत) दोनों की अंतरराष्ट्रीय सीमा को स्पर्श करता है।
15. उत्तराखण्ड का कुल क्षेत्रफल है-
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड का कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 1.69% है।
16. उत्तराखण्ड में जिलों की कुल संख्या है -
📖 Answer & Explanation
उत्तर प्रदेश से अलग करके गठित किये गये नये प्रदेश उत्तराखण्ड में कुल दो संभाग, 13 जिला एवं तहसीलें हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला चमोली/उत्तरकाशी जबकि सबसे छोटा जिला चंपावत है।
17. उत्तरांचल का राज्य पुष्प है-
📖 Answer & Explanation
उत्तरांचल राज्य का राज्य पुष्प 'ब्रह्म कमल' (Saussurea obvallata) है। राज्य वृक्ष 'बुरांश', राज्य पक्षी 'मोनाल', राज्य पशु 'कस्तूरी मृग' है।
18. उत्तरांचल राज्य की स्थापना हुई है-
📖 Answer & Explanation
उत्तरांचल राज्य की स्थापना 9 नवम्बर, 2000 को (भारत के 27वें राज्य के रूप में) हुई थी तथा इसकी राजधानी देहरादून है।
19. निम्नलिखित में से कौन सा एक उत्तरांचल का जिला नहीं है?
📖 Answer & Explanation
रुड़की हरिद्वार जिले के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख शहर/तहसील है, स्वतंत्र जिला नहीं है।
20. निम्न में, कौन सा, उत्तराखण्ड के गढ़वाल मण्डल का एक जनपद नहीं है?
📖 Answer & Explanation
उत्तराखण्ड में दो मण्डल हैं (1) गढ़वाल, (2) कुमायूँ। गढ़वाल मंडल में 7 जिले (हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली) हैं, जबकि चम्पावत कुमायूँ मंडल का जनपद है।